तल्लीताल बाजार की आग पर पाया काबू*

राजकुमार केसरवानी
नैनीताल

जनपद में सुरक्षा और सेवा का संकल्प दोहराते हुए *एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी०सी०* के कुशल निर्देशन में तल्लीताल पुलिस और फायर टीम ने अपनी त्वरित कार्यवाही से एक बड़े अग्निकांड को होने से रोक लिया।

*घटना का विवरण*
आज देर सायं तल्लीताल बाजार स्थित व्यापारी विक्की लम्बा की जूते की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक भीषण आग लग गई। बाजार क्षेत्र होने के कारण आग फैलने और जान-माल के भारी नुकसान का खतरा बना हुआ था।

*पुलिस और फायर टीम का संयुक्त रेस्क्यू*

सूचना मिलते ही *थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल* पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। साथ ही *अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी* के नेतृत्व में मल्लीताल से फायर टेंडर और आधुनिक उपकरणों के साथ टीम ने मोर्चा संभाला।

पुलिस, फायर सर्विस और स्थानीय निवासियों के सामूहिक प्रयासों से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों और मकानों को सुरक्षित बचा लिया गया और जनहानि को रोका गया।

*जनता ने जताया आभार*
नैनीताल पुलिस की इस कार्यकुशलता और तत्परता की *व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति शाह*, स्थानीय व्यापारियों और नगरवासियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की है। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस और फायर टीम कुछ ही मिनट की देरी करती, तो तल्लीताल बाजार को भारी क्षति पहुँच सकती थी।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

नैनीताल जिले में स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में चला सख्त अभियान, तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई* रामनगर-नैनीताल क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, COTPA एक्ट में चालान