अंतर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच हल्द्वानी नैनीताल जनपद इकाई द्वारा काव्य संध्या (होली मिलन) का आयोजन किया गया

राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी

अन्तर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच हल्द्वानी नैनीताल जनपद इकाई उत्तराखंड द्वारा *अमृताश्रम धाम,* बिठोरिया हल्द्वानी में *काव्य संध्या* (होली मिलन) का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिष्ठित साहित्यकारों के साथ ही स्थानीय महिला रचनाकारों ने भी अपनी रचनाएं सुनाई।
काव्य संध्या का शुभारंभ अन्तर्राष्ट्रीय महिला मंच की अध्यक्ष डॉ पुष्पलता जोशी पुष्पांजलि, डॉ बीना मथेला, डॉ शशि जोशी एवं विनायक जीवन जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संगीतज्ञ हेमा हर्बोला ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। संयोजक बिपिन चन्द्र पाण्डे ने अतिथियों एवं कवयित्रियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर मंजू जोशी, लता पन्त,नीता गुप्ता,दीक्षिता पन्त, विमला जोशी विभा, दीक्षा जोशी, ,जीवन जोशी,गोविंद कश्यप वीरा ने समसामयिक रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ पुष्पलता जोशी ने की, डॉ बीना मथेला ने आभार व्यक्त किया तथा डॉ शशि जोशी ने मनमोहक अंदाज में काव्य संध्या का संचालन किया।
कार्यक्रम में मोहन चंद्र पडलिया, डॉ पूरन सिंह मेहता, सुरेन्द्र कपिल,धर्मानन्द जोशी, योगेश तिवारी, नारायण दत्त खुल्वे, मीरा पडलिया, शान्ति पाण्डे, प्रियंका,प्रेमा जोशी, कल्पना पाण्डे, उर्मिला,जीवन पन्त सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

नैनीताल जिले में स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में चला सख्त अभियान, तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई* रामनगर-नैनीताल क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, COTPA एक्ट में चालान