
राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय लोक मंच ने बियरशिवा स्कूल हल्द्वानी में मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया l इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया l प्रोफेसर कमला पंत, डॉक्टर भगवती पनेरू, हल्द्वानी बार एसोसिएशन की उपाध्यक्ष भगवती पलड़िया, राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित सेवा निवृत्ति नर्सिंग अधीक्षक रंजना वालिया, वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका त्रिपाठी, महनाज जहां, हेमलता जोशी, रितु होरा, रूबी भटनागर, बसंती बिष्ट, भावना बुधानी, निशा आर्य, संगीता टाकुली, किरण हेडिया को सम्मानित किया गया l
कार्यक्रम के संयोजक हल्द्वानी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि समाज के निर्माण में मातृशक्ति का हमेशा से महत्तवपूर्ण योगदान रहा है,महिलाओं के बिना उन्नत राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती वर्तमान समय में जिस तरह महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़कर नेतृत्व कर रही हैं यह भविष्य के लिए बहुत अच्छा संकेत है l कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिवक्ता योगिता बिष्ट, ज्योति परिहार, प्रियंका जोशी, हरिता पंत, अंजू आर्य, हिमानी सनवाल, सोनिया चौहान, सुनीता भट्ट, सारिका मित्तल, गुलशन जहां, सुचित्रा बेलवाल, आशा सिंह, कोमल पांडे, नमीता वर्मा, नीलू शर्मा, शिखा रानी, प्रीति दरमवाल रेनू शर्मा पांडे रेखा ग्वाल किरण तिवारी बसीरत जहां शिवानी सिमरन आयुषी आर्य शर्मा शिखा राठौर लाइबा नूर नीतू खुल्बे रोशनी मिश्रा किरण थापा श्रेयांशी अंजलि बिष्टअभिलाषा रावत आदि उपस्थित थे l


