
राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी
आज दिनांक 7 फरवरी 2025 को दोपहर 12:00 बजे से एम बी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी नैनीताल के लाल बहादुर शास्त्री बहुउद्देशीय भवन में लोक सूचना अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन के संबंध में राज्य सूचना आयुक्त के समक्ष समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
उक्त बैठक में मुख्य अतिथि योगेश भट्ट राज्य सूचना आयुक्त उत्तराखंड रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर आर एस भाकुनी उपनिदेशक उच्च शिक्षा रहे। अध्यक्षता प्रोफेसर एन एस बनकोटी प्राचार्य एम बी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी द्वारा की गई।
बैठक का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ ।
महाविद्यालय के सहायक लोक सूचना अधिकारी प्रोफेसर एस के श्रीवास्तव द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, एवं सभी अतिथियों का परिचय दिया गया ।
उसके उपरांत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एन एस बनकोटी द्वारा सभी का स्वागत उद्बोधन किया गया ।
मुख्य अतिथि योगेश भट्ट राज्य लोक सूचना आयुक्त द्वारा विभिन्न राजकीय महाविद्यालय से पधारे प्राचार्य तथा सहायक लोक सूचना अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए कहा कि सूचना अधिकार अधिनियम को वर्ष 2005 से अद्यतन 20 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं किंतु इसके क्रियान्वयन में तथा इसके विषय में सामान्य जनमानस को जागरूक करना आज भी चुनौतीपूर्ण है । इस अवसर पर विभिन्न राजकीय महाविद्यालय से पधारे प्राचार्य द्वारा लोक सूचना अधिकार अधिनियम से संबंधित विभिन्न प्रश्न भी पूछे गए जिनके निराकरण के विषय में चर्चा की गई । योगेश भट्ट ने बताया कि सूचना अधिकार अधिनियम के सफल संचालन के लिए सबसे महत्वपूर्ण अभिलेखों का संरक्षण व उचित प्रबंधन होता है । एक उत्कृष्ट कार्यालय वह है जो अपने विभाग से जुड़ी प्रत्येक इकाई के समस्त अभिलेखों को व्यवस्थित एवं संरक्षित रखता है । अभिलेखों को व्यवस्थित एवं संरक्षित रखना ही गुड गवर्नेंस है ।
विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर आर एस भाकुनी उपनिदेशक उच्च शिक्षा द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए लोक सूचना अधिकार से संबंधित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने हेतु अनुरोध किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन आयोजक सचिव डॉक्टर नवल किशोर लोहानी सहायक प्राध्यापक भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा किया गया ।
समीक्षा बैठक में कुमाऊं मंडल के विभिन्न महाविद्यालय से 55 प्राचार्य तथा 15 सहायक लोक सूचना अधिकारी उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर सी एस नेगी, प्रोफेसर प्रेम प्रकाश, प्रोफेसर अशोक कुमार, नवीन शर्मा , कमलेश चुफाल आदि मौजूद रहे ।


