

राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी
हल्द्वानी शहर के दमुवा दूंगा क्षेत्र के अंबेडकर पार्क में शनिवार को पूर्व विधायक जोगाराम टम्टा पूर्व विधायक के सौजन्य से निःशुल्क स्त्री रोग परामर्श शिविर और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शिविर में लैपटोस हेल्थ केयर लखनऊ से डॉ अंजलि सोमानी के द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।
शिविर का उद्घाटन में जोगाराम टम्टा ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से क्षेत्र की महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। जोगाराम टम्टा ने मेयर गजराज सिंह बिष्ट का तथा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
डॉ अंजलि सोमानी ने बताया कि इस कैंप का उद्देश्य महिलाओं में एनीमिया ,शुगर, हीमोग्लोबिन, थायराइड की जांच कर उसका उचित मेडिकेशन और सलाह देना है। इस कैंप में बहुत सी महिलाओं में एनीमिया ,कैल्शियम और विटामिन डी की कमी के लक्षण देखे गए। डॉक्टर अंजलि सोमानी
ने ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ओवेरियन कैंसर और न्यूट्रिशन डाइट के विषय में विस्तृत जानकारी दी। कैंप में ब्लड प्रेशर, शुगर ,थायराइड और हीमोग्लोबिन की निःशुल्क जांच की गई। कैंप में महिलाओं और बालिकाओं को कैल्शियम, आयरन, विटामिन की दावाओ का भी निःशुल्क वितरण किया गया। कैंप सहयोगी के रूप में अनुपात टम्टा, डा ज्योति टम्टा ने सहयोग प्रदान किया । कैंप में मिथुन जायसवाल , गीता देवी, राधा देवी, किरन, नीरज आदि ने योगदान दिया।


