एम.बी.पी.जी. कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सीखी कंप्यूटर प्रोसेसर तथा पीसीबी मैन्युफैक्चरिंग की प्रक्रिया

राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी

आज दिनांक 10 फरवरी 2025 को ईएसटीसी रामनगर कानिया तथा करियर काउंसलिंग सेल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय कार्यशाला के तृतीय दिवस के प्रथम तकनीकी व्याख्यान पर छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर मेमोरी की संरचना एवं उसके विभिन्न प्रकारों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

द्वितीय तकनीकी सत्र में स्विच मोड पावर सप्लाई (SMPS) की कार्यप्रणाली, इसके विभिन्न घटकों तथा SMPS ट्रबलशूटिंग से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसके पश्चात, कंप्यूटर प्रोसेसर के विभिन्न संस्करणों, उनकी कार्यप्रणाली और कंप्यूटर में उनकी भूमिका को विस्तार से समझाया गया।

इसके अलावा, प्रतिभागियों को प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (PCB) मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया से अवगत कराया गया, जिसमें इसके निर्माण, डिज़ाइनिंग और उपयोग संबंधी महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल किया गया। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने इन तकनीकी विषयों को व्यवहारिक रूप से समझने का अवसर प्राप्त किया, जिससे उनके कौशल में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*