चोरगलिया क्षेत्र में हाल ही में स्थापित देसी मदिरा विक्रय केंद्र को तत्काल प्रभाव से बंद कर अनुज्ञापन समाप्त कर दिया गया

राजकुमार केसरवानी
चोरगलियां

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों के अनुपालन में तथा जिलाधिकारी नैनीताल के आदेशानुसार, चोरगलिया क्षेत्र में हाल ही में स्थापित देशी मदिरा विक्रय केंद्र को आज तत्काल प्रभाव से बंद कर अनुज्ञापन समाप्त कर दिया गया।

उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह एवं आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट द्वारा मौके पर पहुँचकर दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक का परीक्षण किया गया एवं शेष स्टॉक को सुरक्षित रूप से हटाकर नियमानुसार स्थानांतरित करने के निर्देश आबकारी विभाग को प्रदान किए गए।

दुकान को मौके पर संचालन पूर्णतः बंद कराया गया। यह कार्रवाई जनभावनाओं के अनुरूप एवं आबकारी नीति के तहत की गई है।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*