श्रृद्वालुओं की भीड़ में चैन स्नैचिंग के राज का हुआ पर्दाफाश एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा के कड़े निर्देश पर एसओजी एवं मुखानी पुलिस ने पति-पत्नी सहित 03 स्नैचरों को किया गिरफ्तार, चैन व मंगलसूत्र बरामद

राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी

दिनांक 20/05/25 को वादिनी बसंती देवी पत्नी एचडी पाण्डे निवासी विला प्रियदर्शनी विहार गैर वैशाली विठौरिया न० 1 थाना मुखानी जनपद नैनीताल द्वारा शिकायत दी कि *कुछ अज्ञात संदिग्ध महिलाओ द्वारा वादिनी की सोने की चेन तथा अन्य दो व तीन महिलाओ गले के मंगलसूत्र चोरी* कर लिया गया है, तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मुकदना एफ. आई.आर न0 122/25 धारा 304 बी.एस.एस पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ0नि0 मनोज अधिकारी प्रभारी चौकी लामाचौड के सुपुर्द की गयी।
*मुकदमा उपरोक्त घटना के कुशल अनावरण हेतु प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा विशेष टीम गठन के निर्देश* दिये गये। जिस क्रम में *पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण मे टीम का गठन* किया गया। *थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी व एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व* मे पुलिस टीम द्वारा *सीसीटीवी के अवलोकन से 03 संदिग्ध महिलायो व एक गाडी न0 डी.एल 01 ZC9704 प्रकाश में आयी* व मिलने वाले सभी सम्भावित स्थानों में तलाश व अन्य पूछताछ के माध्यम से दिनांक 22.05.2025 को गुसाईपुर तिराहे के पास से 03 संदिग्ध अभियुक्तगणो चोरी की गयी पीली धातु की 02 चैन एवं 01 मंगलसूत्र के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पूछताछ पर अभियुक्त गणो द्वारा बताया गया कि हम कैचीधाम धूमने आये थे जिसमे उनको ऑन लाईन पता चला कि ऊँचापुल बालकनाथ मंदिर पर भागवत हो रही है जिसमे हम सब बालकनाथ मंदिर ऊँचापुल मुखानी पहुँचे जहाँ पर *भीड भाड का फायदा उठाकर 02 चैन व 01 मंगलसूत्र चोरी कर फरार हो गये।*
वर्तमान मे अभियुक्तो गणो की एक सहयोगी भावना पत्नी चन्द्रकान्त निवासी कल्याणी पूर्वी दिल्ली उम्र 35 वर्ष फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
*अभियुक्ता मयूरी व सुशील कुमार आपस मे पति-पत्नी* है इससे पूर्व भी दोनो हिमाचल प्रदेश के थाना कालाअम्ब जिला सिरमौर से वर्ष 2022 मे चैन स्नैचिंग मे जेल जा चुके है।

*गिरफ्तारी-*
1-मयूरी पत्नी सुशील कुमार निवासी 16/368 कल्याणपुरी दिल्ली पूर्वी उम्र-34वर्ष

2-संतोष पत्नी अनिल निवासी 12/253 कल्याणपुरी दिल्ली पूर्वी उम्र-48 वर्ष

3-सुशील कुमार पुत्र जगदीश निवासी 16/368 कल्याणपुरी दिल्ली पूर्वी उम्र 35 वर्ष

*बरामदगी-*
02 चैन पीलीधातु,
01 मंगल सूत्र पीलीधातु, स्विफ्ट- डीएल-1 ZC 9704

*एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500 रूपये के ईनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।*

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*