भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट बने हल्द्वानी के मेयर कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी को हराया

राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी

नगर निगम हल्द्वानी के मेयर पद पर भाजपा के प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने कांग्रेस के प्रत्याशी
ललित जोशी को हराकर जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी गजराज ने 3894 वोट से
कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी को हराकर जीत अपने नाम की। गजराज सिंह बिष्ट को 71962 वोट और ललित जोशी को 68068 वोट मिले।
हल्द्वानी नगर निगम सीट जीतने के बाद भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने जनता से कहा हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र की जनता ने जो विश्वास मुझ पर जताया है उसको अपने ऊपर ऋण मान कर दिल से स्वीकार करता हूं और विश्वास दिलाता हूं इस कर्ज को अपने पूरे कार्यकाल में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के अभूतपूर्व विकास से चुकाऊंगा । आपका एक एक वोट हल्द्वानी के चहुमुखी विकास में मील का पत्थर साबित होगा ऐसा वचन देता हूं , आपके भरोसे का मान सम्मान रखते हुए अपने संकल्प पत्र के कर्तव्य पथ पर स्वयं को साबित करूंगा । जो अब तक न हुआ वो कर दिखाएंगे हम अपनी हल्द्वानी को देश के मानचित्र पर स्थापित करेंगे हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र की जनता का जो प्यार मुझे मिला उसके लिए पुनः से सभी का आभार व्यक्त करता हू |

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*