
राजकुमार केसरवानी
रामनगर
वृक्ष हमारा धन (आयुष्मान) के सदस्यों द्वारा ग्रीष्मकालीन छुट्टी होने पर आर्थिक, व सामाजिक रूप से पिछड़े जरूरत मद छोटे बच्चों को शिक्षण साम्रगी प्रदान की गई। ग्रीष्मकालीन छुट्टी में भी छोटे बच्चों का ध्यान शिक्षा में लगे रहे। बच्चों को शिक्षा का महत्व भी समझाया गया। छोटे बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया व उनका भविष्य उज्ज्वल रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था की सचिव अंजलि रावत, नोरीन खान, मनीष कुमार, राहुल जलाल, कुमकुम पवार आदि लोग शामिल हुए।


