चोरगलिया पुलिस ने 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा, चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*

राजकुमार केसरवानी
चोरगलिया

दिनांक 24.05.2025 को थाना चोरगलिया में *वादी कमलेश सुनाल* द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें बताया गया कि दिनांक 16.05.2025 को लगभग 16:30 बजे उनकी दुकान के बाहर *रामबाग चौराहे से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UK04-AK-4170 चोरी* कर ली गई। उक्त घटना के संबंध में थाना चोरगलिया में मुकदमा FIR संख्या 51/2025 धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया।

*चोरी की घटना के शीघ्र खुलासे एवं मोटरसाइकिल की बरामदगी* हेतु राजेश जोशी थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में उ0नि0 महेन्द्र राज सिंह व पुलिस टीम द्वारा तत्परता से की गई पतारसी-सुरागरसी के आधार पर *दिनांक 25.05.2025 को अभियुक्त तुसार कुमार को चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार* कर लिया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त*

तुसार कुमार पुत्र स्व. काजल उर्फ कमल निवासी मियांपुर, पोस्ट राजापुरबैनी, थाना मोहम्मदी, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश

*बरामदगी का विवरण:*
एक बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UK04-AK-4170

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*