सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी

संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ गुरदेव सिंह ने बताया कि शासन द्वारा दिनांक 16 जनवरी से 15 फरवरी तक मनाए जा रहे राज्य सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत राइका मोतीनगर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन जितेंद्र सिंगवान ने छात्र-छात्रों से सड़क पर नियमों का पालन करने का आवाह्न किया। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना के शिकार होने वालों में 18 से 30 वर्ष के युवाओं की बड़ी संख्या होती है। यातायात नियमों के प्रति जागरूकता से ही इसमें कमी आ सकती है। इस दौरान छात्रों को परिवहन विभाग द्वारा जारी कैलेंडर, और जागरूकता संबंधी पोस्टर वितरित किये गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य के०एन जोशी ने छात्रों को हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने, नियंत्रित गति और यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता संबंधी पोस्टर बनाये। प्रतियोगिता में प्रियांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि प्रियांशु बिष्ट और जैद खान ने क्रमश दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को जितेंद सिंगवान और प्रधानाचार्य के०एन जोशी द्वारा पुरुस्कृत किया गया। इस दौरान छात्रों को सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ भी दिलवाई गयी। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉ सुरेश भट्ट ने किया। इस अवसर पर चंद्रपाल सिंह, मदन गोस्वामी, विमल कुमार, धर्म सिंह, के०डी तिवारी, नीलम भाकुनी, पुष्पा नेगी, राजेन्द्र जोशी, कादंबरी पांडे,डॉ उषा दुर्गापाल, पुष्पा नेगी शिक्षक, व चन्दन ढैला (परिवहन सहायक निरीक्षक), अनिल कार्की (परिवहन सहायक निरीक्षक), महेन्द्र प्रसाद(प्रवर्तन चालक) आदि मौजूद रहे।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*